Thursday 28 March 2013

पत्थर



*
पत्थरों के शहर में ही कांच के मिलते हैं कद्रदां
वरना पारस भी पत्थरों को कनक बनाता जाता

**
पत्थर दिल इंसान ही करता है प्यार बेइंतहा सबसे
पत्थरो से सदा प्रेम का दरिया बहता देखा है हमने

***
चोट से नरम पानी के पत्थर टूट जाता है
पत्थरों के बीच पत्थर चोट कहां पाता है

****
पत्थरों के शहर में पत्थर दिल इंसान मोम का देखा
अश्क आंखों में, अंगार जेहन में, दर्द इंसान का देखा

*****
पत्थरों से बनाये बुत को हर पल पूजता इंसान है
कम ही इंसान इंसान को पूजते हैं फ़ना होने पर
चित्र गूगल से साभार

11 comments:

  1. सुन्दर रचना आपने किशोरावस्था के एक लोकप्रिय गाने की याद दिला दी :-

    "पत्थर के सनम तुझे हमने मोहब्बत का ख़ुदा जाना "

    ReplyDelete
  2. बहुत ही सुन्दर प्रस्तुतीकरण,आभार.

    ReplyDelete
  3. सही कहा आपने सर!
    पत्थर के दर्द को उजागर करती रचना!
    ~सादर!!!

    ReplyDelete
  4. सही कहा आपने सर!
    पत्थर के दर्द को उजागर करती रचना!
    ~सादर!!!

    ReplyDelete
  5. dastane dard "ye pathhro ka sahar hai,jara fashle se chala karo.....

    ReplyDelete
  6. पत्थर मन...पत्थर जीवन, पत्थर पत्थर... बहुत खूब.

    ReplyDelete

  7. गहन अनुभूति
    सुंदर रचना
    उत्कृष्ट प्रस्तुति
    बधाई

    ReplyDelete
  8. वाह! क्या कविता कही आपने | बधाई

    कभी यहाँ भी पधारें और लेखन भाने पर अनुसरण अथवा टिपण्णी के रूप में स्नेह प्रकट करने की कृपा करें |
    Tamasha-E-Zindagi
    Tamashaezindagi FB Page

    ReplyDelete
  9. पत्थर दिल इंसान ही करता है प्यार बेइंतहा सबसे
    पत्थरो से सदा प्रेम का दरिया बहता देखा है हमने
    waah bahut acchi abhiwayakti ....

    ReplyDelete